प्रतिमा विसर्जन जुलूस रोकने से ग्रामीणों में आक्रोश

गांडेय (गिरिडीह) अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुराने बुधूडीह में दो दिन पूर्व गुरुवार शाम क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 01:03 AM (IST)
प्रतिमा विसर्जन जुलूस रोकने से ग्रामीणों में आक्रोश
प्रतिमा विसर्जन जुलूस रोकने से ग्रामीणों में आक्रोश

गांडेय (गिरिडीह) : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पुराने बुधूडीह में दो दिन पूर्व गुरुवार शाम को मनसा माता की प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो समुदाय के बीच हुए विवाद मामले को लेकर शुक्रवार रात बुधूडीह शिव मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें मनसा माता की प्रतिमा विसर्जन जुलूस को एक समुदाय की ओर से रोकने पर रोष व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मत से निर्णय लिया कि बिना किसी दबाव व डर में आए निर्धारित रूट से ही अगले वर्ष भी प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पुराने बुधूडीह में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिमा स्थापित कर मनसा माता की पूजा की गई। गुरुवार को ग्रामीण प्रतिमा विसर्जन के लिए सरकारी पक्की सड़क से होते हुए तालाब की ओर जा रहे थे। इस पर एक समुदाय के लोगों ने विसर्जन जुलूस को आगे ले जाने पर रोक लगा दी। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने दलबल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मूर्ति विसर्जित कराई। अगले दिन सीओ सफी आलम व थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से दोनों ही पक्षों के साथ बैठक कर मामले को शांत कराया। बाद में पुन: एक समुदाय की ओर से अगले वर्ष मूर्ति विसर्जन करने नहीं देने की चुनौती देने पर दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। शुक्रवार रात में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैठक कर इस पर रोष व्यक्त किया।

--------------

नगर निगम में की गई आवास योजना की समीक्षा : नगर निगम सभागार में उपमहापौर प्रकाश राम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक की गई। इसमें नोडल पदाधिकारी दीपक कुमार, सिटी मैनेजर बेंसन रिचर्ड कंडुलना, कोर्डिनेटर मेहंदी हसन सहित पीएमसी कर्मी शामिल थे। इसमें आवास योजना में जो धीमी गति से कार्य हो रहा है उसकी समीक्षा की गई। जानकारी मिली कि बैंक के डिफाल्ट के कारण लाभुकों को पेमेंट जाने में देरी हो रही थी। उपमहापौर ने कहा कि दूसरे बैंक में खाता ट्रांसफर कर जल्द से जल्द लाभुकों का भुगतान किया जाए।

chat bot
आपका साथी