चकाचक होगीं पारसनाथ की सड़कें, लगेगी स्ट्रीट लाइट

संसपीरटांड़ (गिरिडीह) पर्यटन संव‌र्द्धन विकास समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त राहुल सिन्हा के ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 12:38 AM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 12:38 AM (IST)
चकाचक होगीं पारसनाथ की सड़कें, लगेगी स्ट्रीट लाइट
चकाचक होगीं पारसनाथ की सड़कें, लगेगी स्ट्रीट लाइट

संस,पीरटांड़ (गिरिडीह): पर्यटन संव‌र्द्धन विकास समिति के अध्यक्ष सह उपायुक्त राहुल सिन्हा के निर्देश पर शनिवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में बैठक कर पारसनाथ क्षेत्र के विकास की रूपरेखा तय की गई। जैन तीर्थ नगरी के विकास के लिए जो तरीका अपनाया जाए उसी पर मधुबन के संस्थाओं के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में सोलर आधारित स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन को लेकर विभिन्न संस्थाओं से प्रस्ताव लिया गया। मधुबन मुख्य मार्ग के अलावे धर्ममंगल जैन विद्यापीठ जानेवाली सड़क, रिग रोड, मुख्य मार्ग से बैंक आफ इंडिया जानेवाली सड़क, मध्यलोक से रिग रोड जानेवाली सड़क पर सोलर लाइट अधिष्ठापन का प्रस्ताव भेजा गया। साथ ही सपना होटल एवं मध्यलोक के बीच से कोरिया जानेवाले मार्ग पर अधूरे सड़क को रिग रोड से जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया। मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, सुमन सिन्हा, दीपक मेपानी, शैलेंद्र सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, मनोज जैन, रितेश मंदिलवार, रंजीत सिंह, तेजनारायण मेहता, भरत शाह, संतोष जैन, रितेश जैन, प्रकाश जैन, विद्याभूषण, संजीव जैन, संतोष जैन, विनोद राम आदि लोग शामिल थे। नौ करोड़ 77 लाख से सुधरेगी सरिया-बगोदर की जर्जर सड़क

सरिया : झारखंड सरकार ने सरिया से बगोदर के बीच जर्जर व बदहाल सड़क के नवनिर्माण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। उक्त जानकारी बगोदर के विधायक बिनोद कुमार सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से दी है। झारखंड सरकार के महालेखाकार ने 27 अगस्त को एक आदेश पत्र जारी करते हुए पथ प्रमंडल विभाग कोडरमा से कहा है कि सरिया से बगोदर के बीच 13. 5 किलोमीटर के बीच यातायात पथ की गुणवत्ता में सुधार कर एवं मजबूती करण कर सड़क निर्माण कार्य करने की स्वीकृति झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री व आंतरिक वित्तीय सलाहकार द्वारा सहमति प्रदान करने की जानकारी दी है। इस आदेश के तहत कुल नौ करोड़ 77 लाख 50 हजार तीन सौ रुपये की लागत से इसकी प्रशासनिक स्वीकृति सत्र 2021- 22 के लिए प्रदान की गई है। जल्द ही इसकी निविदा निकालकर कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश पथ प्रमंडल विभाग कोडरमा को दिया गया है।

chat bot
आपका साथी