सर्वदलीय बैठक में सरिया को जिला बनाने की उठी मांग

बिरनी (गिरिडीह) सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर बुधवार को मोदी विवाह भवन पलौंजिय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 06:16 PM (IST)
सर्वदलीय बैठक में सरिया को जिला बनाने की उठी मांग
सर्वदलीय बैठक में सरिया को जिला बनाने की उठी मांग

बिरनी (गिरिडीह): सरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर बुधवार को मोदी विवाह भवन पलौंजिया में जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तेल सर्वदलीय बैठक की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन मंडल एवं संरक्षक संदीप तर्वे उपस्थित थे। इसमें बिरनी व सरिया प्रखंड से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भी वर्तमान गिरिडीह जिले की भौगोलिक स्थिति एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से इसे विभाजित कर सरिया को नया जिला बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। लोगों ने बताया कि सरिया को जिला बनाने की मांग पर लगातार आंदोलन होता रहेगा। इसके लिए उन्हें जो भी करना पड़ेगा करेंगे। सरिया हर दृष्टिकोण से जिला बनने की अहर्ता रखता है। दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी को इसके लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है। कहा कि अधिकार संघर्ष व एकता के बल पर ही मिलता है। समिति के लोगों ने स्थानीय विधायक व सांसद से मिलकर उन्हें मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया। इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष देवनाथ राणा ने की। मौके पर समिति के सचिव महेश मोदी, मोहम्मद आसिफ अंसारी, कांग्रेस नेता बासुदेव प्रसाद वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष एतवारी वर्मा, अभिनंदन सिंह, भाजपा नेता मुकेश यादव, सुभाष वर्मा, सुरेश दास, झामुमो नेता मजीद अंसारी, विनोद मोदी, सदानंद बरनवाल, रणवीर बरनवाल, छत्रधारी दास, पप्पू मोदी, संजय कुमार, राजू अंसारी, नूर मोहम्मद अंसारी, बालेश्वर कुमार, मोहन पासवान, सुदामा पासवान, सिकंदर पासवान आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी