पंचायतों में रहें कर्मी वरना होगी कार्रवाई

जमुआ (गिरिडीह) साप्ताहिक समीक्षा बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में हुई। अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:48 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:48 AM (IST)
पंचायतों में रहें कर्मी वरना होगी कार्रवाई
पंचायतों में रहें कर्मी वरना होगी कार्रवाई

जमुआ (गिरिडीह) : साप्ताहिक समीक्षा बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में हुई। अध्यक्षता बीडीओ अशोक कुमार ने की। बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास की पंचायत वार समीक्षा की जिसमें अब तक लंबित सभी आवासों को 30 जुलाई तक हर हाल में पूरा करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान मनरेगा योजना में प्रति पंचायत एक सौ से अधिक मजदूरों को हर हाल में काम देने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्येक राजस्व गांव में पांच-पांच योजना प्रति दिन संचालित रखने की भी बात कही। आम बागवानी योजना में सभी तरह के केमिकल पिट की भराई दो दिनों के अंदर करने को कहा। बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायत स्तरीय कर्मी एवं कार्यालय कर्मी यह सुनिश्चित कर लें कि हर हाल में आफिस आवर में अपने कार्यालय एवं पंचायतों में रहेंगे। औचक निरीक्षण में अगर कोई अनुपस्थित पाए गए तो उन पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बीपीआरओ जमुना हजाम, बीपीओ संजय कुमार, जागेश्वर दास, संतोष कुमार, शशांक सौरव, खुर्शीद अंसारी, युधिष्ठिर मंडल, नुनूलाल दास, दिनेश हाजरा सहित जेई, पंचायत सेवक और रोजगार सेवक शामिल थे।

कायस्थ महासभा की मजबूती पर मंथन

निमियाघाट : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार शाम को स्टेशन रोड स्थित डा.गोव‌र्द्धन प्रसाद सिन्हा के आवास पर भागवत वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें इसरी, डुमरी, जामतारा, चैनपुर, डोमाबारा आदि क्षेत्रों से कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए। इसमें संगठनात्मक मजबूती पर विचार विमर्श करते हुए समाज के सदस्यों के सुख दु:ख में सहभागिता पर चर्चा की गई। वहीं कोरोना महामारी के कारण लंबित रही मासिक सहयोग राशि को जमा करने की अपील सदस्यों से की गई। साथ ही मासिक बैठक में हरेक परिवार से कम से कम एक सदस्य की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई। सदस्यों से कहा गया कि यदि किसी कारणवश सदस्यों में आपसी मतभेद है तो उसका निदान मिल-बैठकर ही करना होगा। समाज संगठित रहेगा तभी राजनीतिक व सामाजिक वजूद हम प्राप्त कर सकते हैं। अंत में वरीय सदस्य सह धावाटांड़ केंदुआडीह निवासी मोहनलाल श्रीवास्तव के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक में डा.गोव‌र्द्धन सिन्हा, रघुवीर प्रसाद, आनंद सिन्हा, रंजीत सिन्हा, आनंद प्रकाश, शशि भूषण प्रसाद, दीपक सिन्हा, बीरेन्द्र कुमार सिन्हा, बसंत सिन्हा, चंदन सिन्हा, जयंत सिन्हा, राजेश सिन्हा, सुभाष सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, संजय प्रसाद, विक्रमादित्य सिन्हा, चिकेश सिन्हा, अनिल सिन्हा, पंकज सिन्हा, श्यामनंदन सिन्हा, मुकेश सिन्हा, हिमांशु अंबष्ठा, सोनू सिन्हा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी