विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा

तिसरी (गिरिडीह) खरखरी पंचायत के किशुटांड़ में गुरुवार को दो बच्चों की मां 25 वर्षीय री

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:31 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:31 PM (IST)
विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा
विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने किया हंगामा

तिसरी (गिरिडीह): खरखरी पंचायत के किशुटांड़ में गुरुवार को दो बच्चों की मां 25 वर्षीय रीमा देवी का शव गुरुवार की सुबह घर पर ही फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मृतका के पिता एतवारी यादव व स्वजन पहुंचकर ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। घटनास्थल पर थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, एसआइ साधन कुमार सहित कई पुलिस कर्मी पहुंचकर शव को थाना ले गए। मृतका के पति पवन को भी हिरासत में ले लिया गया। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी। बताया जाता है कि रीमा का मायके धनवार पंचायत के सियारटांड़ में है। आठ वर्ष पहले किशुटांड़ के पवन यादव से हिदू रीति रिवाज से उसका विवाह हुआ था। लॉकडाउन में पवन यादव हैदराबाद से अपने घर आया था। वह वहां जूस बेचने का काम करता था।

मृतका के पिता एतवारी यादव ने बताया कि शादी होने के दो वर्ष के बाद से लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इस कारण मेरी बेटी ससुराल में न रहकर मायके में अधिकतर आया जाया करती थी। समझा बुझाकर उसे ससुराल भेज देते थे। पुत्री को एक लड़का सात वर्षीय गौतम कुमार और पांच वर्षीय लड़की करिश्मा कुमारी है।

मृतका के भाई संजय यादव ने कहा कि रात में उसने हमलोगों से बात की थी कि ससुराल में नहीं रहेंगे। यहां बहुत झगड़ा होता है। हमें यहां से ले जाएं। हम बोले कि एक या दो दिन में आते हैं फिर तुमको लेते आएंगे। इसी बीच आज करीब 10 बजे खबर मिली कि मेरी बहन ने फांसी लगा ली है। किस कारण झगड़ा होता था यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

मृतक के पति पवन यादव ने कहा कि मैं खेत गया था। कैसे यह घटना हो गई उसे पता नहीं है। घर आने पर जानकारी हुई। किसी तरह का कोई वाद विवाद नहीं है। वे लोग मारपीट नहीं करते थे। लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

chat bot
आपका साथी