बिरनी में चलाया गया मास्क चेकिग अभियान

बिरनी सरकार की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बिरनी में प्रशासन ने मास्क जांच अभियान चला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:04 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:04 PM (IST)
बिरनी में चलाया गया मास्क चेकिग अभियान
बिरनी में चलाया गया मास्क चेकिग अभियान

बिरनी : सरकार की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बिरनी में प्रशासन ने मास्क जांच अभियान चलाया। बिराजपुर, पलौंजिया, बरमसिया, माखमरगो, डबरसैनी आदि जगहों पर यह अभियान चलाया गया। इसमें आने जानेवाले बाइक सवारों, चारपहिया वाहन में बैठे चालक व अन्य लोगों से मास्क का प्रयोग करने की अपील की गई। कुछ लोग मास्क नहीं पहने थे जिन्हें कड़ी फटकार लगाई गई। बीडीओ संतोष कुमार गुप्ता ने निर्देश दिया कि नियम का उल्लंघन नहीं करें। उल्लंघन करनेवाले पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा। दुकानदारों से कहा कि दुकान में बेवजह भीड़ नहीं लगाएं। उन्होंने मास्क लगाकर दुकान में प्रवेश करने का बोर्ड लगाने का उन्हें निर्देश दिया। मौके पर सीओ अशोक राम, थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, एसआइ विपीन कुमार, एएसआइ नवीन कुमार मिश्र समेत पुलिस के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी