भाजपा ओबीसी मोर्चा की मंडल कमेटी का गठन

झारखंडधाम भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक रविवार को खांडीडीह में हुई जिसमें मोर्चा की ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:07 PM (IST)
भाजपा ओबीसी मोर्चा की मंडल कमेटी का गठन
भाजपा ओबीसी मोर्चा की मंडल कमेटी का गठन

झारखंडधाम : भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक रविवार को खांडीडीह में हुई, जिसमें मोर्चा की हीरोडीह मंडल कमेटी की घोषणा की गई। इसमें जीवलाल यादव को अध्यक्ष, लक्ष्मण विश्वकर्मा, सुरेंद्र वर्मा, विनय कुमार यादव और रामजी यादव को उपाध्यक्ष, धीरेंद्र भदानी एवं दिनेश कुमार साहू को महामंत्री, सुखदेव स्वर्णकार, छतर पंडित, बिदेश्वरी ठाकुर और सुखदेव स्वर्णकार को मंत्री, सहेश्वर यादव को कोषाध्यक्ष, लखन लाल यादव और पवन यादव को मीडिया प्रभारी, विक्रम कुमार गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी, दिनेश कुमार गुप्ता को आइटी सेल के संयोजक बनाया गया। इसके अलावा रंजीत यादव, उमेश राणा और रामदेव राम सह संयोजक बनाए गए। कमेटी की घोषणा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा देवरी मंडल के वरिष्ठ नेता विजयनंदन तिवारी एवं मुखिया संघ के दिनेश तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी