बाबूलाल-अन्नपूर्णा के विधायक-सांसद बनने से बढ़ी है लूट : राजकुमार

गावां (गिरिडीह) राजधनवार के पूर्व भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव ने बाबूलाल मरांडी एव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:16 PM (IST)
बाबूलाल-अन्नपूर्णा के विधायक-सांसद बनने से बढ़ी है लूट : राजकुमार
बाबूलाल-अन्नपूर्णा के विधायक-सांसद बनने से बढ़ी है लूट : राजकुमार

गावां (गिरिडीह) : राजधनवार के पूर्व भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव ने बाबूलाल मरांडी एवं अन्नपूर्णा देवी पर तीखा हमला बोला है। राजकुमार ने कहा है कि जबसे क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी और सांसद अन्नपूर्णा देवी बनी हैं तब से ब्लाक से लेकर थाने तक लूट मची है। स्थानीय विधायक और सांसद ने गरीबों एवं मजदूरों का वोट बटोरकर यहां की जनता के साथ विश्वासघात करने का काम किया है। कहा कि हमारे कार्यकर्ता बीडीओ, बीपीओ एवं रोजगार सेवकों की दलाली करना बंद करें तभी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मजा आएगा। राजकुमार यादव ने यह बातें गदर पंचायत भवन के समक्ष शनिवार को भाकपा माले का नौवां प्रखंड सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन की शुरुआत पिहरा पूर्वी के निवर्तमान मुखिया केशो यादव ने पार्टी का झंडोत्तोलन कर व शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखकर की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला सचिव मनोज भक्त एवं पर्यवेक्षक पवन महतो उपस्थित हुए। 39 सदस्यीय स्थाई कमेटी बनाई गई जिसमें लगातार पांचवीं बार नागेश्वर यादव को प्रखंड सचिव चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना राणा, जयनारायण यादव, बैजनाथ यादव, मंझने के निवर्तमान मुखिया अजीत चौधरी, सब्दर अली, मुश्किल अंसारी, सकलदेव यादव, संजय यादव, संतोष मरांडी, सुरेश दास, अशोक मिस्त्री, अभिमन्यु यादव, अमित कुमार बरनवाल, कन्हैया राम, पवन चौधरी, आनंदी यादव, जीतेंद्र यादव, अशोक यादव, महेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, मनोज सिंह, शुकर यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, महेंद्र स्वर्णकार, सुशील कुमार, पिटू कुमार, गांधी यादव, संजय दास, इंदरदेव यादव, धनेश्वर यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी