कोरोना को देख सादगी पूर्वक हुई महाष्टमी पूजा

गिरिडीह/ बिरनी कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलेभर में चैती दुर्गा का अष्टमी व्रत सादगी के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:08 PM (IST)
कोरोना को देख सादगी पूर्वक हुई महाष्टमी पूजा
कोरोना को देख सादगी पूर्वक हुई महाष्टमी पूजा

गिरिडीह/ बिरनी : कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलेभर में चैती दुर्गा का अष्टमी व्रत सादगी के साथ मनाया गया। शहर के दुर्गा मंडपों में सादगी के साथ पूजा की गई।

बिरनी के विभिन्न दुर्गा मंडपों में इस बार भी सादगी पूर्वक चैती दुर्गापूजा मनाई जा रही है। सिमराढाब, पड़रिया, बंगराकला, वृंदा, डबरसैनी, खरखरी, पोखरिया, बरांय, द्वारपहरी आदि जगहों में महाष्टमी की पूजा-अर्चना सादगी के साथ की गई। पहले महाष्टमी की पूजा के लिए मंडपों में श्रदालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती थी, लेकिन इस बार दुर्गा मंडपों में सन्नाटा परसा हुआ है। कोरोना संक्रमण के डर से श्रद्धालु अपने-अपने घर में ही पूजा कर रहे हैं। इससे चैती दुर्गापूजा और रामनवमी फीकी पड़ गई है। पिछले वर्ष रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा के समय पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा था। उस वक्त ग्रामीण काफी भयभीत थे। वही स्थिति आज भी है। इस कारण लोग मंदिरों व मंडपों में पूजा-अर्चना करने से परहेज कर रहे हैं। कोरोना महामारी में सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग घरों में ही पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी