साइबर आरोपित की तलाश में आई महाराष्ट्र पुलिस बैरंग लौटी

गांडेय(गिरिडीह) महाराष्ट्र में एक व्यक्ति के खाते से राशि टपाने के मामले में गुरुवार को

By Edited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:23 PM (IST)
साइबर आरोपित की तलाश में आई महाराष्ट्र पुलिस बैरंग लौटी
साइबर आरोपित की तलाश में आई महाराष्ट्र पुलिस बैरंग लौटी

गांडेय(गिरिडीह) : महाराष्ट्र में एक व्यक्ति के खाते से राशि टपाने के मामले में गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे सिटी स्थित चंदननगर थाने की पुलिस गांडेय पहुंची। यहां गांडेय पुलिस की सहायता से टीम ने थाना क्षेत्र के मरगोडीह और चंपापुर में छापेमारी की। इस दौरान सभी आरोपित घर से फरार मिले। इस कारण महाराष्ट्र पुलिस बैरंग वापस लौट गई। महाराष्ट्र के पुणे सिटी स्थित चंदननगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के अंजान फोन रिसीव करने पर उसके खाते से पांच लाख रुपये की अवैध निकासी हो गई। यह घटना तब हुई जब भुक्तभोगी अपनी पत्नी के हार्ट सर्जरी के लिए खाते में जमा राशि के भुगतान को लेकर अस्पताल जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उनके पैसे को साइबर आरोपितों ने टपा लिया। इसे लेकर भुक्तभोगी ने चंदननगर थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले को लेकर चंदननगर थाने के पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश पासलकर ने गांडेय पहुंचकर छापेमारी की। इस मामले में मरगोडीह का एक एवं चंपापुर के दो आरोपित शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपित घर से फरार हैं। छापेमारी में गांडेय थाना के एसआई अभिषेक कुमार और एएसआई यूसुफ मलिक समेत पुलिस शामिल थी। बताया जा रहा है कि उक्त तीनों आरोपितों ने लॉकडाउन में लगभग 40 लाख का फर्जी ट्रांजेक्शन किया है।

chat bot
आपका साथी