मधुबन की संक्रमित महिला की हजारीबाग में मौत

पीरटांड़ (गिरिडीह) जैनियों के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन की एक कोरोना संक्रमित महिला की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:55 PM (IST)
मधुबन की संक्रमित महिला की हजारीबाग में मौत
मधुबन की संक्रमित महिला की हजारीबाग में मौत

पीरटांड़ (गिरिडीह): जैनियों के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन की एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। उसकी मौत से मधुबन समेत पूरे प्रखंड में हड़कंप मच गया है लेकिन यहां कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। मधुबन में बुधवार को कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 12 अप्रैल को सीएचसी पीरटांड़ में कोविड जांच में वह कोरोना संक्रमित पाई गई थी। धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। वह सुगर व बीपी की मरीज भी थी। उसकी मौत इलाज के दौरान हजारीबाग में हुई है। इससे मधुबन में हड़कंप है बावजूद मधुबन में सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। पीरटांड़ सीएचसी की बीपीएम सरिता कुमारी ने कहा कि मधुबन की 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। साथ ही वहां अन्य पांच संक्रमित मरीज पाए गए हैं। विभाग की ओर से मधुबन को सैनिटाइज किया जा रहा है। उक्त महिला कोविड का वैक्सीन भी ले चुकी थी। इधर मधुबन में जिस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था उस क्षेत्र की दुकानें भी खोल दी गई हैं। जब प्रशासन से स्थानीय लोगों ने दुकान बंद करने की मांग की तो बुधवार को उन्हें बंद कराया गया।

chat bot
आपका साथी