शहर से गांव तक रहा लॉकडाउन

जागरण संवाददाता गिरिडीह शनिवार की शाम चार बजे से लेकर रविवार की रात समाचार लिखे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:36 PM (IST)
शहर से गांव तक रहा लॉकडाउन
शहर से गांव तक रहा लॉकडाउन

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : शनिवार की शाम चार बजे से लेकर रविवार की रात समाचार लिखे जाने तक पूरा गिरिडीह बंद रहा। शहर से लेकर गांव तक लॉक थी। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। साग-सब्जी बेचने वाले भी अपने घरों से नहीं निकले थे। पुलिस की टीम लगातार गश्त करती रही। सिर्फ दवा की दुकानें एवं पेट्रोल पंप ही खुली रही। माल वाहक गाड़ियों की आवाजाही पर छूट थी लेकिन यह गाड़ियां भी नाममात्र की ही सड़कों पर नजर आई। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सरकार के 38 घंटे संपूर्ण लॉकडाउन का जनता ने भी पूरा समर्थन किया। लोग स्वयं घरों से नहीं निकले। मुहल्ले की भी दुकानें बंद थी। सीसीएल बनियाडीह में भी सन्नाटा पसरा रहा। सभी दुकानें यहां बंद थी।

जिला मुख्यालय टावर चौक पर अल सुबह से ही पुलिस तैनात थी। अनावश्यक घर से बाहर निकले कुछ युवकों को चेतावनी देकर वापस भेज दिया गया। बड़ा चौक पर भी पुलिस दिनभर कैंप करती रही। मुफस्सिल थाना गेट पर भी पहरा लगाया गया था। गिरिडीह-मधुपुर रोड पर बेंगाबाद में भी पुलिस दिन भर पेट्रोलिग कर सड़क पर नजर रखती रही। राजधनवार, तिसरी, गावां, डुमरी, जमुआ में भी सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।

chat bot
आपका साथी