बीएलओ-सुपरवाइजरों के लिए 1.80 करोड़ की मांग

गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:46 PM (IST)
बीएलओ-सुपरवाइजरों के लिए 1.80 करोड़ की मांग
बीएलओ-सुपरवाइजरों के लिए 1.80 करोड़ की मांग

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड, रांची को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की विवरणी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिला में बीएलओ की संख्या 2204 एवं सुपरवाइजर 221 हैं। इनके लिए 1,80,80,000 रुपये की आवश्यकता है।

बताया कि 28-धनवार विधानसभा क्षेत्र के गांवा प्रखंड में बीएलओ की संख्या 96 एवं इनकी अधियाचना राशि 6,72,000 तथा सुपरवाइजर की संख्या 10 एवं इनकी अधियाचना राशि 1,20,000 तथा कुल 7,92,000 रुपये है। तिसरी प्रखंड में 90 बीएलओ एवं इनकी अधियाचना राशि 6,30,000 तथा नौ सुपरवाइजर एवं इनकी अधियाचना राशि 1,08,000 तथा कुल 7,38,000 रुपये है। धनवार प्रखंड 238 बीएलओ इनकी अधियाचना राशि 16,66,000 तथा 24 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 2,88,000 कुल राशि 19,54,000 है। 29-बगोदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बिरनी प्रखंड में 160 बीएलओ इनकी अधियाचना राशि 11,20,000, 16 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 1,92,000 कुल अधियाचित राशि 13,12,000 है। सरिया प्रखंड में 137 बीएलओ इनकी अधियाचना राशि 9,59,000, 14 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 1,68,000 कुल अधियाचित राशि 11,27,000 है। बगोदर प्रखंड 142 बीएलओ, अधियाचना राशि 9,94,000, 14 सुपरवाइजर इनकी अधियाचना राशि 1,68,000 कुल अधियाचित राशि 11,62,000 है। 30-जमुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के देवरी प्रखंड में 162 बीएलओ इनकी अधियाचना राशि 11,34,000, 16 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 1,92,000 कुल राशि 13,26,000 है। जमुआ प्रखंड में 238 बीएलओ अधियाचना राशि 16,66,000, 24 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 2,88,000 कुल अधियाचित राशि 19,54,000 है। 31-गांडेय विधानसभा के गिरिडीह प्रखंड में 84 बीएलओ, अधियाचना राशि 05,88,000, आठ सुपरवाइजर अधियाचना राशि 96,000 कुल राशि 06,84,000 है। बेंगाबाद प्रखंड में 136 बीएलओ अधियाचना राशि 09,52,000, 14 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 1,68,000 कुल अधियाचित राशि 11,20,000 है। गांडेय प्रखंड में 155 बीएलओ अधियाचना राशि 10,85,000, 15 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 1,80,000 कुल अधियाचित राशि 12,65,000 है। 32-गिरिडीह विधानसभा के सदर प्रखंड में 266 बीएलओ अधियाचना राशि 18,62,000, 27 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 3,24,000 कुल राशि 21,86,000 है। पीरटांड़ प्रखंड में 101 बीएलओ अधियाचना राशि 07,07,000 10 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 1,20,000 कुल राशि 08,27,000 है। 33-डुमरी विधानसभा के डुमरी प्रखंड में 199 बीएलओ अधियाचना राशि 13,93,000, 20 सुपरवाइजर अधियाचना राशि 02,40,000 कुल राशि 16,33,000 है।

chat bot
आपका साथी