जमीन विवाद में मारपीट, डेढ़ दर्जन घायल

बेंगाबाद (गिरिडीह) जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:05 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:05 PM (IST)
जमीन विवाद में मारपीट, डेढ़ दर्जन घायल
जमीन विवाद में मारपीट, डेढ़ दर्जन घायल

बेंगाबाद (गिरिडीह) : जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज बेंगाबाद स्थित सामुदायिक अस्पताल में कराया गया। मामला तेलोनारी पंचायत के महाचो गांव का है। एक विवादित जमीन पर दावेदारी को लेकर रामकिशुन वर्मा और तालेश्वर वर्मा के पक्ष की महिलाएं भिड़ गई। इसमें बुधनी देवी, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, चिता देवी, टिपनी देवी, ललिया देवी जबकि दूसरे पक्ष से बुधनी देवी, पलानी देवी, यशोदा देवी. लक्ष्मी कुमारी, चमेली कुमारी, अरुण वर्मा, सुनील वर्मा आदि लोग घायल हो गए। प्रमिला देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों से आधे दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। एक पक्ष की प्रमिला देवी ने बताया कि एक जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसके बावजूद दूसरे पक्ष की महिलाएं जमीन पर आकर खलिहान बनाने का काम करने लगीं। मना करने पर बांस की फराठी, कुदाल आदि से मारपीट करने लगी। दूसरे पक्ष की बुधनी देवी ने बताया कि उनलोगों के हिस्से की जमीन नहीं बेची गई है। उसके बाद भी दूसरे पक्ष के लोग उनलोगों की जमीन पर अधिकार जता रहे हैं। कहा कि हमलोग जमीन पर काम कर रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष की महिलाएं वहां आ गई और काम करने से मना किया। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी