राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, मजदूर संगठन तैयार

गिरिडीह सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण एवं श्रम कानून में संशोधन के विरोध में मजदूर संगठ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:17 PM (IST)
राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, मजदूर संगठन तैयार
राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, मजदूर संगठन तैयार

गिरिडीह : सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण एवं श्रम कानून में संशोधन के विरोध में मजदूर संगठनों ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर लगभग सभी यूनियनों ने इस हड़ताल को समर्थन दिया है। हड़ताल को गिरिडीह में सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। कोयला उत्पादन ठप करने की यूनियनों ने तैयारी की है। हड़ताल की पूर्व संध्या में यूनियनों ने जगह-जगह बैठक एवं प्रदर्शन कर हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

बनियाडीह : बुधवार को विभिन्न कोयला श्रमिक संगठनों ने सीसीएल क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाकर मजदूरों से 26 नवंबर को होनेवाले राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल करने की अपील की। इस दौरान सीसीएल कबरीबाद माइंस, सीपी साइडिग, क्रेशर, वर्कशॉप, ओपेन कास्ट के मजदूरों के साथ बैठकर हड़ताल पर विशेष चर्चा की गई। मजदूर नेताओं ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार एक-एक कर देशभर के श्रमिक वर्ग पर कुठाराघात कर रही है। मजदूरों के साथ-साथ किसानों पर भी सरकार के हमले तेज हो गए हैं। केंद्र सरकार सब कुछ निजी कंपनियों के हाथों सौंप देना चाहती है। जन संपर्क अभियान में देवशंकर मिश्र, राजेश कुमार यादव, बालकृष्ण यादव, रिकू जायसवाल, तेजलाल मंडल, जीवलाल बेलदार, महेश यादव, नरेश कोल, सुधीर कुमार, नारायण दास, मो. हासिम आदि मौजूद थे।

------------------------

हड़ताल के समर्थन में बीमा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को होनेवाली हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी को लेकर प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भारतीय जीवन बीमा निगम गिरिडीह शाखा के कर्मचारियों ने भोजनावकाश के बाद एलआइसी गेट के बाहर किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सचिव धर्मप्रकाश ने किया।

धर्मप्रकाश ने बताया कि देश में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। देश की जीवन रेखा भारतीय रेल का भी निजीकरण किया जा रहा है। देश की आर्थिक रीढ़ मानी जानेवाली संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम का भी आईपीओ के माध्यम से निजीकरण करने की सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन में लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संजय शर्मा, विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, उमानाथ झा, संहिता सरकार, कुमकुम बाला वर्मा, श्वेता कुमारी, सुकृति कुमारी, सबा परवीन, प्रज्ञा आनंद, राजाराम, विनय कुमार, नीरज कुमार सिंह, दीपक पासवान, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार हांसदा, अनिल कुमार वर्मा, प्रीतम कुमार के अलावा अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी