बहनों ने करम डाल की पूजा कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र

गिरिडीह प्रकृति पर्व करमा शनिवार को पूरे जिला में धूमधाम से संपन्न हो गया। बहनों ने करम

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:18 PM (IST)
बहनों ने करम डाल की पूजा कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र
बहनों ने करम डाल की पूजा कर मांगी भाइयों की लंबी उम्र

गिरिडीह : प्रकृति पर्व करमा शनिवार को पूरे जिला में धूमधाम से संपन्न हो गया। बहनों ने करम डाल की पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

डुमरी : शुक्रवार रात को करम व्रतियों ने घर आंगन व परिसर में स्थापित करम डाल की सामूहिक रूप से विधि विधान पूर्वक से पूजा की। साथ ही करम डाल की परिधि में लोकगायन कर लोक लुभावन नृत्य किया। व्रती गुनगुन, मोली, रोशनी, आंचल, गुड़िया, चांदनी, रूपा, स्वीटी, खुशी, प्रिया सिन्हा, रूचि सिन्हा, परी सिन्हा, अंजू देवी, प्रियंका, निशा सिन्हा आदि ने बताया कि अपने भाइयों पर आने वाले हरेक कष्टों से रक्षा करने की कामना के साथ करमा पर्व किया गया।

देवरी : पूरे प्रखंड में धूमधाम से कर्मा पर्व मनाया गया।

बेंगाबाद : चपुआडीह, मुंडहरी, करमजोरा, दर्दमारा, गमतरीया आदि गावों में करमा पर्व मनाया गया।

बनियाडीह : बनियाडीह, कोपा, गांधीनगर, प्रेमनगर, राजनगर, जोगटियाबाद, खंडीहा, करमाटांड़, बगजोबरा, बगलुवाटांड़, लोदी, सरहच्चा, चिलगा, सेट्रलपीट, हेठलापीट, पपरवाटांड़, महेशलुंडी, करहरबारी, बदडीहा, बंदरकुप्पी, पालमो, बरमोरिया, मटरूखा, हिरणपुर खुटवाढाब आदि क्षेत्रों में करमा हर्षोल्लास से मनाया गया।

बगोदर : बेको, हेसला, तिरला, अडवारा, दोंदलो, पोखरिया, खेतको समेत आदि जगहों में कर्मा पर्व मनाया गया। गांव के प्रधान ने कर्मा धर्मा की कथा सुनाई। इस अवसर पर युवतियों ने करमा गीत व डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।

गांडेय : इरचिटा, बरमसिया, मेदिनीसारे, गांडेय, ताराटांड़, अहिल्यापुर आदि गांवों में युवतियों व महिलाओं ने कर्मा पर्व किया।

निमियाघाट : डुमरी, जामतारा, इसरी बाजार, घुटवाली रांगामाटी, निमियाघाट, जामतारा, लक्ष्मणटुण्डा, लालबाजार, सिमराडीह, चैनपुर, खुदीसार, नगलो, असुरबांध सहित प्रखंड के सभी गांवों व टोलों में करम डाली की पूजा कर बहनों अपने भाइयों की सलामती की कामना की। मनोकामना, नीलकमल, सृष्टि, प्रिया, लक्ष्मी, अंजलि, आयशा, अनुष्का, शाइनी, शालू, साक्षी, सोनी, गुड़िया, पुष्पा, सीता कहती हैं कि कर्मा पर्व का हर साल बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस पर्व से भाई को रिश्ते का फर्ज याद दिलाती हैं।

chat bot
आपका साथी