भाइयों की लंबी आयु के लिए बहनों ने की करमा पूजा

भादो शुक्ल पक्ष के एकादशी को मनाया जाने वाला करमा का पर्व डुमरी प्रखंड के गांवों में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान बहनों ने उपवास रखकर संध्या में अपने भाई की मंगलकामना के लिए गौरी-गणेश की पूजा की। इस मौके पर जगह-जगह अखरा में करम डाली स्थापित की गई। जिसके बाद बहनों ने भाईयों की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना की। इससे पूर्व महिलाएं चौबीस घंटे का निर्जला उपवास रखीं। अखरा में कहीं पाहन तो कहीं पुजारी ने करमा पूजन संपन्न कराया। मौके पर करम-धरम का कथा भी सुनाया गया। पूजन के बाद महिलाएं पूरी रात करम डा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 12:52 AM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:40 AM (IST)
भाइयों की लंबी आयु के लिए बहनों ने की करमा पूजा
भाइयों की लंबी आयु के लिए बहनों ने की करमा पूजा

गिरिडीह : भादो शुक्ल पक्ष के एकादशी को मनाया जाने वाला करमा का पर्व की सोमवार को पूरे जिला में धूम रही। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। युवतियों और महिलाओं में पर्व को लेकर अधिक उत्साह रहा। सभी ने दिनभर उपवास में रहकर शाम में करम डाली की पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की। शहर के झिझरी मोहल्ला, भुइयां टोली, मोहलीचुवां, भंडारीडीह, पचंबा, बरवाडीह, योगीटांड़ आदि जगहों में करमा पर्व मनाया गया।

निमियाघाट : डुमरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में करमा पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। जगह-जगह अखरा में करम डाली स्थापित की ई। जिसके बाद बहनों ने भाइयों की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना की। अखरा में कहीं पाहन तो कहीं पुजारी ने पूजन संपन्न कराया। मौके पर करम-धरम की कथा भी सुनाई गई। पूजा के बाद महिलाएं पूरी रात करम डाल के समीप अखरा में झूमर खेलती रहीं।

झारखंडधाम : ग्रामीण क्षेत्रों में करमा पर्व मनाया गया। महिलाओं और युवतियों ने शाम में करम डाल की पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाएं देर रात तक करम गीत और मांदर की थाप पर नाचती-गाती रहीं। मंगलवार अहले सुबह करम डाल का विसर्जन के साथ यह पर्व संपन्न हो जाएगा।

डुमरी : क्षेत्र में धूमधाम से करमा पर्व मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर उपवास रख अपने भाइयों के दीर्घ जीवन व उन्नति की कामना की। मौके पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करम डाली की चारों ओर नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। इस पर्व में पुरुषों का भी सहयोग व्रतियों को मिला।

छोटकी खरगडीहा : प्रकृति का पर्व करमा क्षेत्र में सभी जगहों पर मनाया गया। क्षेत्र के सिकदारडीह, नईटांड़, खुरचुट्टा, रतनपुर, हरिला, रनियातांड, चितमाडीह सहित कई गांव में बहनों ने अपने भाइयों के लिए उपवास रखा और पूजा की।

सरिया : करमा पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दिनभर उपवास में रहकर व्रतियों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद विभिन्न अखाड़ों में नृत्य गीत का दौर चलते रहा। कहीं लोग डीजे की धुन में थिरके, तो कहीं स्त्रियां पारंपरिक करमा गीत गाकर अखाड़े की शोभा बढ़ाईं। कारीपहरी, कोयरीडीह, खेशकरी, लुतियानो, भोलपहरी, केसवारी सहित अन्य गांवों में उत्साह का माहौल रहा।

chat bot
आपका साथी