देवरी में यज्ञ से पहले निकाली कलश यात्रा

देवरी प्रखण्ड के धनुकडीह गांव स्थित श्री राम किशुन बाबा मंदिर परिसर में नो दिवसीय रामचरित नवाह परायण महा यज्ञ को लेकर शुक्रवार को 351 कुवारी कन्याओ व सुहागिन महिलाओ के द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाली गई जो गाजे बाजे के साथ गोदावरी नदी में यज्ञाचार्य पंडित अच्युतानंद पाठक सेवक जी महराज शशि भूषण पांडेय किशोर पांडेय व मुख्य यजमान कामदेव राय के द्वारा बिधिवत मंत्रोचारण के साथ जल भर कर पुन नावा बांध कुलमन्दिह टोला टांड आदि गांव भ्रमण करते हुवे पुन यज्ञ स्थल पहुँचा इस बाबत धनुकडीह रायडीह टोला टॉड सहित आस पास के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया की श्रीराम चरित मानस का 45 वाँ अधिवेशन के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 07:00 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 07:00 PM (IST)
देवरी में यज्ञ से पहले निकाली कलश यात्रा
देवरी में यज्ञ से पहले निकाली कलश यात्रा

देवरी (गिरिडीह): धनुकडीह गांव स्थित श्रीराम किशुन बाबा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रामचरित नवाह परायण महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को 351 कुंआरी कन्याओं व महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। गोदावरी नदी के तट पर यज्ञाचार्य पंडित अच्युतानंद पाठक, शशिभूषण पांडेय, किशोर पांडेय व मुख्य यजमान कामदेव राय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा। वहां से सभी नावाबांध, कुलमनडीह टोलाटांड़ आदि का भ्रमण करते हुए पुन: यज्ञस्थल पहुंची। धनुकडीह, रायडीह, टोलाटांड़ सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि श्रीरामचरित मानस के 45 वें अधिवेशन के तहत इस वर्ष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में धनुकडीह एवं आसपास के गांव के लोगों का सराहनीय योगदान मिल रहा है। चिकनाडीह पंचायत के दलोरायडीह में 25 मार्च से आयोजित होनेवाले श्री हनुमंत प्राणप्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर यज्ञाचार्य पंडित विनोद पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। देवी हेमलता शास्त्री (मथुरा) व पंडित मदन मोहन पांडेय रामचरित मानस कथा का प्रवचन करेंगे। कार्यक्रम में यज्ञ समिति के अध्यक्ष झरी राय, उपाध्यक्ष चमन राम, सचिव बालगोविद सिंह, उपसचिव लेखनारायण सिंह, कोषाध्यक्ष वकील साव, सुरेंद्र सिंह, बाबूलाल राम, रामचंद्र साव, बालेश्वर साव, जागेश्वर सिंह, राजू साव, महेंद्र साव, पवन साव, अजय साव, मुन्ना साव सहित कई गांव व आसपास के लोग मौजूद थे। देवपहाड़ी मंदिर में रुद्रमहायज्ञ, घसकरीडीह में शिव शक्ति हवनात्मक महायज्ञ, नवाहार में रामचरित मानस महायज्ञ, फतेहपुर में रामचरित मानस महायज्ञ व मंडरो में वृंदावन धाम के आशीर्वाद जी महाराज का मधुर प्रवचन चल रहा है जिससे प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी