न्याय दिलाने गांव पहुंची न्यायालय की टीम

गिरिडीह जो व्यक्ति अपने अधिकारों से महरूम है उन्हें सीधे लाभ दिलाने को न्यायिक अधिकारियों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:59 PM (IST)
न्याय दिलाने गांव पहुंची न्यायालय की टीम
न्याय दिलाने गांव पहुंची न्यायालय की टीम

गिरिडीह: जो व्यक्ति अपने अधिकारों से महरूम है उन्हें सीधे लाभ दिलाने को न्यायिक अधिकारियों की टीम मुस्तैद थी। जिले के घनघोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में न्यायाधीश स्वयं पहुंचे। पीरटांड़ में जिला जज द्वितीय ने जाकर लोगों को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाया। सीजेएम मिथिलेश कुमार सिंह और डालसा के सचिव संदीप कुमार बर्तम के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र पालमो में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आन द स्पाट लोगों को वृद्धा पेंशन, आवास आदि का लाभ दिलाया गया। डालसा की टीम ने जिले के सभी सुदूरवर्ती प्रखंडों में रहने वाले आम ग्रामीणों को तत्काल लाभ मुहैया कराया। आमजनों को विभिन्न प्रकार की सरकारी जनकल्याणकारी योजनाएं जो केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार संचालित करती हैं उनका लाभ आन द स्पाट दिया गया। डालसा के सचिव की जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ कई दौर की मीटिग हुई थी। न्याय मंडल में पदस्थापित सभी न्यायिक पदाधिकारियों, विद्वान पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी की टीम के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया।

chat bot
आपका साथी