सभी राज्यों में होगा झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट का विस्तार

गिरिडीह/सियाटांड़ समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट पदाधिकारियों की मंगलवार को जूम मीटिग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 06:04 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 06:04 PM (IST)
सभी राज्यों में होगा झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट का विस्तार
सभी राज्यों में होगा झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट का विस्तार

गिरिडीह/सियाटांड़ : समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट पदाधिकारियों की मंगलवार को जूम मीटिग हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया गया कि ट्रस्ट का उद्देश्य मजदूरों को गुजरात में होनेवाली समस्याओं का समाधान, उनके बच्चों की शिक्षा, आर्थिक मदद तथा वैश्विक महामारी के दौरान लोगों के बीच राशन वितरण करना है। ये सभी कार्य किए जा रहे हैं। गुजरात के अलावा भारत के सभी राज्यों में झारखंडी भाइयों को सहायता प्रदान करना इसका लक्ष्य है। इसके लिए पूरे भारत में ट्रस्ट का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव वर्मा ने कहा कि झारखंड के लोगों का आर्थिक, शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास से लेकर मजदूरों को धरातल पर लाना है। सभी राज्यों में ट्रस्ट का विस्तार करना है। धरातल पर काम करके सभी लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव वासुदेव महतो ने समाज के किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया। कहा कि गुजरात में झारखंडियों की हर तरह की मदद करते आ रहे हैं और आगे भी करेंगे। ट्रस्ट के माध्यम से झारखंड में भी वहां के लोगों को हर तरह की सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव पुलिस मित्र बुलाकी वर्मा ने कहा कि गुजरात में रहनेवाले प्रवासी मजदूरों को कोरोना काल में ट्रस्ट ने हर तरह की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता फुल देव वर्मा, कोर कमेटी के अध्यक्ष गौरीशंकर, सचिव अशोक वर्मा, राजकुमार महतो, राम कुमार, प्रकाश, संतोष, भानु वर्मा, बालेश्वर कुमार, प्रमोद कुमार, आदि शामिल हुए।

इधर, राष्ट्रीय प्रवक्ता फुल देव वर्मा राष्ट्रीय शिक्षा सलाहकार तथा झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा की। गोविद वर्मा को राष्ट्रीय शिक्षा और सामाजिक सलाहकार, सुमित राज मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष, रसीद इकबाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिस कुमार वर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रमोद कुमार वर्मा को गिरिडीह जिला सचिव, प्रमोद कुमार वर्मा तथा चंद्रदेव कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

chat bot
आपका साथी