भादो पूर्णिमा पर बाबा जिरानाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

देवरी (गिरिडीह) उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र गनियाथर पंचायत अंतर्गत जीरासुन में झारखंड-बिहार सीम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:59 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:59 AM (IST)
भादो पूर्णिमा पर बाबा जिरानाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
भादो पूर्णिमा पर बाबा जिरानाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

देवरी (गिरिडीह) : उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र गनियाथर पंचायत अंतर्गत जीरासुन में झारखंड-बिहार सीमावर्ती क्षेत्र में ककड़ी नदी के किनारे स्थित बाबा जिरानाथ शिव मंदिर में सोमवार को भादो पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां प्रत्येक वर्ष भादो पूर्णिमा के दिन झारखंड-बिहार के कई जगहों से लोग बाबा जिरानाथ को जल चढ़ाने एवं दर्शन करने आते हैं। जिनकी मन्नतें पूरी हो जाती है वे दंडवत भी देते हैं। पुजारी नित्यानंद शास्त्री ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण 14 वीं सदी में ही हुआ है। यहां जरासंध नामक राजा ने कई वर्षों तक तपस्या की थी और वरदान प्राप्त कर के अपनी सत्ता पर कायम हुए थे। तभी से यहां पर बहुत लोग धरना देने भी आते हैं। यहां दही चूड़ा खाने का विशेष महत्व भी है। मौके पर अवध किशोर तिवारी, बालगोविद तिवारी, अर्जुन यादव, जागेश्वर प्रसाद यादव, नवल किशोर सिंह आदि थे।

-------------

बाबानगरी में शौचालय चालू कराने का दिया भरोसा : बाबानगरी झारखंडधाम में पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों के लिए बनाए गए तीन शौचालय विगत तीन चार सालों से बोरिग के अभाव में सिर्फ दिखावे के रह गए हैं। मंदिर खुल जाने से अब यहां यात्रियों को शौच खुले आसमान में जाने के सिवा और कोई विकल्प नहीं रह गया है। यहां के लोगों ने इस समस्या से पदाधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन इस पर पहल नहीं हो पाई। भादो पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर पहुंचे एसडीएम धीरेंद्र सिंह के समक्ष मंदिर समिति के लोगों तथा दुकानदारों ने यह बात रखी। एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए मोबाइल से जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह से बात की। कहा कि मंदिर परिसर का शौचालय अविलंब चालू किया जाना है। इसके लिए बोरिग की नितांत आवश्यकता है। वह काम दुर्गा पूजा से पहले हो जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी