झाविमो नेता कांग्रेस में होंगे शामिल, बढ़ेगा जनाधार

बिरनी बगोदर विस क्षेत्र के सरिया निवासी पूर्व जिप सदस्य सह झाविमो नेता मोहम्मद इकबाल कांग्रेस द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:18 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:18 PM (IST)
झाविमो नेता कांग्रेस में होंगे शामिल, बढ़ेगा जनाधार
झाविमो नेता कांग्रेस में होंगे शामिल, बढ़ेगा जनाधार

बिरनी : बगोदर विस क्षेत्र के सरिया निवासी पूर्व जिप सदस्य सह झाविमो नेता मोहम्मद इकबाल कांग्रेस दामन रविवार को प्रदेश कार्यालय में थामेंगे। यह जानकारी कांग्रेस नेता बासुदेव प्रसाद वर्मा ने शनिवार को दी। कहा कि इकबाल के पार्टी में आने से बगोदर में कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा। उनके साथ भाजपा के भी कई नेता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के समक्ष पार्टी में शामिल होंगे। कहा कि इकबाल के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुरली मंडल, शक्ति सिंह, गोपाल पांडेय समेत सैकड़ों लोग इसमें शामिल होंगे। आनेवाले विधानसभा चुनाव में बगोदर की धरती पर कांग्रेस का परचम लहरेगा।

chat bot
आपका साथी