बच्चों ने जाना पानी का महत्व, लिया बचाने का संकल्प

ददाता गिरिडीह सरकार की ओर से संचालित जल शक्ति अभियान को गति देने के लिए दैनिक जागरण की पहल पर विद्यालयों में जागरण जल सेना के गठन का सिलसिला लगातार जारी है। न केवल सरकारी बल्कि निजी विद्यालय दैनिक जागरण की इस मुहिम में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 11:27 PM (IST)
बच्चों ने जाना पानी का महत्व, लिया बचाने का संकल्प
बच्चों ने जाना पानी का महत्व, लिया बचाने का संकल्प

गिरिडीह : सरकार की ओर से संचालित जल शक्ति अभियान को गति देने के लिए दैनिक जागरण की पहल पर विद्यालयों में जागरण जलसेना के गठन का सिलसिला लगातार जारी है। न केवल सरकारी बल्कि निजी विद्यालय दैनिक जागरण की इस मुहिम में हाथ बंटा रहे हैं। स्कूलों में जागरण जलसेना का गठन कर बच्चों का को पानी की बर्बादी रोकने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पांडेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में जागरण जलसेना का गठन किया गया। प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा ने पानी की आवश्यकता और इसके महत्व के बारे में बताया। कहा कि भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिस कारण जल संकट भी गहराने लगा है। इस संकट से निजात पाने के लिए पानी की बर्बादी को रोकना जरूरी है। वर्षा जल का संचयन कर पानी की समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने दैनिक जागरण के इस अभियान की सराहना भी की। इस दौरान बच्चों ने पानी बचाने और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इधर, जागरण जल सेना में बसंत आनंद को अध्यक्ष व एंजलीना कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा वसीम अंसारी, मुजम्मिल खान, चुन्नूकांत चौधरी, आकाश वर्मा, पिकी कुमारी, नाहिद सबा, गुफरान खातून, जया भारती, सुरमिला हांसदा आदि सदस्य बनाए गए। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी