कार्यपालक अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगी जल सहिया

जागरण संवाददाता गिरिडीह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल एक व दो के कार्यपालक अभियंताओं प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:33 PM (IST)
कार्यपालक अभियंताओं के खिलाफ
 प्राथमिकी दर्ज कराएंगी जल सहिया
कार्यपालक अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगी जल सहिया

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल एक व दो के कार्यपालक अभियंताओं पर जिले की जल सहियाओं ने मानदेय, प्रोत्साहन और कमीशन की राशि का करीब सात करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर जल सहियाओं ने ने सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में दोनों कार्यपालक अभियंताओं के विरुद्ध उच्च न्यायालय में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

सोमवार को कोलडीहा में संपन्न झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में जल सहिया विरोधी सरकार की नीति की निदा की गई। संघ की जिला इकाई ने राज्य की सभी जिला इकाइयों से भी मुकदमा की तैयारी करने की अपील की, ताकि सभी 24 जिलों का अलग-अलग मुकदमा दायर हो। साथ भी संभावित छटनी के विरोध में आंदोलन के लिए तैयार रहने की भी अपील की गई।

प्रदेश मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 35 हजार ग्रामीण जल सहियाओं को बेरोजगार करने के बारे में जो सरकार सोचेगी, उसे झारखंड की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कल तक भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देने वाली पार्टी आज चंद भ्रष्टाचारी पदाधिकारियों के साथ मिलकर जल सहियाओं राशि हड़प रही है। ऐसी आर्थिक लूट व गठजोड़ को हम नारी एकता के बल पर चलने नहीं देंगे। बैठक में दिव्या देवी, सरिता देवी, सितारा परवीन, नीतू देवी, संगीता कुमारी, सीता देवी, सुनीता देवी, विक्रम कुमार गुप्ता, राजेश महतो, जय शंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी