लोगों को दिलाया गया जल संरक्षण का संकल्प

बेंगाबाद प्रखंड के खंडौली स्थित मधवा ग्रामौथांन केन्द्र परिसर में चल रहे कोशल बिकास प्रशिक्षण परिसर में सोमवार को एकल अभियान बिधालय के केंद्रीय प्रमुख ललन शर्मा व समभाग बिकास प्रमुख पप्पू कुमार राय एवं आर सी प्रमुख मृत्युंजय कुमार शर्मा के सन्जुक्त नेतृत्व एवं दैनिक जागरण प्रतिनिधि के उपस्थिति में बृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में लोगों ने संयुक्त रूप से बिद्यालय परिसर में कई फलदार बृक्ष लगाये इस दौरान दैनिक जागरण प्रतिनिधि द्वारा लोगों को ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 11:46 PM (IST)
लोगों को दिलाया गया जल संरक्षण का संकल्प
लोगों को दिलाया गया जल संरक्षण का संकल्प

बेंगाबाद (गिरिडीह) : बेंगाबाद प्रखंड के खंडोली में स्थित मधवा ग्रामोत्थान केंद्र परिसर में चल रहे कौशल विकास प्रशिक्षण में सोमवार को एकल अभियान विद्यालय के केंद्रीय प्रमुख ललन शर्मा, संभाग विकास प्रमुख पप्पू कुमार राय एवं आरसी प्रमुख मृत्युंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व एवं दैनिक जागरण प्रतिनिधि की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। लोगों ने विद्यालय परिसर में कई फलदार पौधे लगाए। दैनिक जागरण के प्रतिनिधि ने लोगों को जल संरक्षण व पौधारोपण आदि की जानकारी दी। साथ ही लोगों को संकल्प भी दिलाया कि वे लोग जल संरक्षण करेंगे, पौधारोपण करेंगे व वृक्ष को कटने नहीं देंगे। केंद्रीय प्रमुख ने कहा कि आज हम सबों को पौधारोपण करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि वृक्ष ही हम सबों का जीवन है। उन्होंने उपस्थित लोगों को पर्यावरण सवारें हम, जग को नया बनाएं हम, प्रकृति हमारी हो फिर सुंदर, इसका रूप निखारें हम, नामक कविता पढ़कर उन्हें इसका संकल्प दिलाया। उन्होंने दैनिक जागरण के जलसेना गठन कार्यक्रम की जमकर सराहना की। कहा कि आज जल संरक्षण को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है इससे पर्यावरण में निश्चित रूप से सुधार होगा। मौके पर आशुतोष कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, अजीत कुमार राय, दिनेश कुमार वर्मा, वासुदेव वर्मा, रोहित कुमार शर्मा, दिनेश राय, सागर कुमार मोदी, राहुल कुमार पांडेय, शिल्पा कुमारी, माधुरी कुमारी, रेशमा परवीन, नगमा परवीन, राजकुमार दास, नीतू कुमारी, काजल परवीन, जुगनू परवीन, शबनम आरा आदि कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी