बदडीहा के शिविर में सौ मरीजों की जांच

झारखंडधाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालित नयन ज्योति आई हॉस्पीटल पीपचो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 06:33 PM (IST)
बदडीहा के शिविर में सौ मरीजों की जांच
बदडीहा के शिविर में सौ मरीजों की जांच

झारखंडधाम : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालित नयन ज्योति आई हॉस्पीटल पीपचो कोडरमा के तत्वावधान में जमुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय बदडीहा में शनिवार को निश्शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें आंख से जुड़े मोतियाबिद सहित कई चीजों की जांच की गई। इसमें लगभग एक सौ लोगों की जांच की गई। चिकित्सक ने मोतियाबिद मरीजों को अस्पताल में ले जाकर ऑपरेशन की सलाह दी। मौके पर रिम्स के चिकित्सक डॉ. इकबाल अंसारी, सलाहकार चंदन कुमार, बलवंत कुमार, पुरुषोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी