ननि व नगर पंचायतों को क्षेत्र में सैनिटाइज्ड करने का निर्देश

गिरिडीह/सरिया गिरिडीह जिले में लगातार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 05:45 PM (IST)
ननि व नगर पंचायतों को क्षेत्र में सैनिटाइज्ड करने का निर्देश
ननि व नगर पंचायतों को क्षेत्र में सैनिटाइज्ड करने का निर्देश

गिरिडीह/सरिया : गिरिडीह जिले में लगातार कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसे लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एक आदेश जारी करते हुए सरिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि कोविड के संक्रमण को देखते हुए शहरी क्षेत्र के संपूर्ण भाग में प्रतिदिन नियमित ढंग से सैनिटाइज्ड करें। इसके लिए आवश्यक सामग्री उप समाहर्ता के कार्यालय में विभाग के लिए उपलब्ध है जिसे यहां से प्राप्त किया जा सकता है। ठीक इसी प्रकार का आदेश गिरिडीह नगरपालिका, खोरीमहुआ एवं सरिया नगर पंचायत कार्यालय के लिए संयुक्त रूप से जारी किया गया है। इसे लेकर सरिया नगर पंचायत कार्यालय के सिटी मैनेजर विशाल सिन्हा ने बताया कि इसे लेकर तैयारी की जा रही है। जल्द ही नियमित रूप से सरिया शहरी क्षेत्र को सैनिटाइज्ड करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी