यातायात पुलिस ने चलाया वाहन जांच, चालान काटा

जागरण संवददाता गिरिडीह शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने व जाम की समस्या से निजात दिलान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:02 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:02 PM (IST)
यातायात पुलिस ने चलाया वाहन 
जांच, चालान काटा
यातायात पुलिस ने चलाया वाहन जांच, चालान काटा

जागरण संवददाता, गिरिडीह : शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने व जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर यातायात पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इन दिनों वाहन जांच के जरिए पुलिस की टीम एक तरफ ट्रैफिक नियमों का पालन करा रही है वहीं इसका उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों से मौके पर ही जुर्माने की राशि भी वसूल की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को यातायात पुलिस की टीम इंस्पेक्टर प्रेमरंजन उरांव के नेतृत्व में सर्कस मैदान के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस जांच के तहत व्यावसायिक वाहनों के चालकों के ड्राइविग लाइसेंस के अलावा वाहन से संबंधित पंजीकरण, बीमा कागजात, फिटनेस, ओवरलोड, प्रदूषण समेत अन्य की जांच की गई। लाइसेंस व वाहन से संबंधित कागजात नहीं रहनेवाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि दर्जनों वाहनों का आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर यह जांच अभियान आगे भी अलग-अलग स्थानों पर चलाया जाएगा। अभियान में यातायात थाने के पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णकांत यादव, केएस मुंडा, सहायक पुलिस राम प्रसाद, राज किरण, किशोर कुमार, लखन कुमार यादव, इमरान खान समेत कई जवान शामिल थे। ्

chat bot
आपका साथी