पत्थर खदान का निरीक्षण, फरार हुए धंधेबाज

तिसरी राजधनवार व तिसरी थाना की सीमा पर स्थित चंदली गांव के जंगल में हो रहे पत्थर उत्खनन क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 03 Sep 2020 08:14 PM (IST)
पत्थर खदान का निरीक्षण, फरार हुए धंधेबाज
पत्थर खदान का निरीक्षण, फरार हुए धंधेबाज

तिसरी : राजधनवार व तिसरी थाना की सीमा पर स्थित चंदली गांव के जंगल में हो रहे पत्थर उत्खनन का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र सिंह व डीएमओ सतीश नायक ने गुरुवार को किया।

बताया जाता है कि चंदली गांव के घनघोर जंगल में पत्थर का उत्खनन होने की सूचना मिलने पर दोपहर को अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में डीएमओ ने खदान का निरीक्षण किया। वहां पत्थर का उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा था। पत्थर उत्खनन कौन करा था इसका पता लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पत्थर माफिया व मजदूर भाग गए। सिंह ने कहा कि जंगल में पत्थर उत्खनन किया जा रहा है। आसपास कोई व्यक्ति नहीं मिला। एक घर है। लेकिन उसमें कोई नहीं था। पत्थर उत्खनन करानेवालों को चिह्नित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी