हंगामे के बीच बीडीओ ने की आरोपों की जांच

संस बिरनी (गिरिडीह) प्रखंड के फतेहपुर में संचालित रहनुमा स्वयं सहायता समूह पीडीएस दुक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 11:45 PM (IST)
हंगामे के बीच बीडीओ ने की आरोपों की जांच
हंगामे के बीच बीडीओ ने की आरोपों की जांच

संस, बिरनी (गिरिडीह): प्रखंड के फतेहपुर में संचालित रहनुमा स्वयं सहायता समूह पीडीएस दुकान की अध्यक्ष सफीना खातून पर समूह के सदस्यों व ग्रामीणों के लगाए गए अनियमितता के आरोप के बाद शुक्रवार को बीडीओ संदीप मधेसिया, कृषि पदाधिकारी लखनलाल पंडित व अमित कुमार उक्त गांव जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान समूह के सदस्यों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बीडीओ ने समूह के सदस्यों व ग्रामीणों से पूछताछ की। सभी ने समूह की अध्यक्ष सफीना खातून पर अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि समूह के सदस्यों को बिना जानकारी दिए ग्रामसभा कर पीडीएस दुकान संचालित करा लिया गया। सदस्यों की मांग थी कि समूह की अध्यक्ष को हटाकर दूसरे सदस्य से अध्यक्ष बनाया जाए। इसके बाद समूह की अध्यक्ष की मिलीभगत से एमओ ने बिना जांच की पुन: उसी को बहाल कर दिया।

बीडीओ बोले- आरोपों में सच्चाई: बीडीओ ने कहा कि जांच में ग्रामीणों व सदस्यों का आरोप सत्य पाया गया है। अध्यक्ष ने इसमें काफी गलती की है। अध्यक्ष ने इस्तीफा देने की बात कह सदस्यों से फर्जी हस्ताक्षर करवा लिया व अंगूठा लगवा लिया। कहा कि सितंबर 2018 को कार्डधारियों को चावल बिना दिए बायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगा लिया गया। बीडीओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजी जाएगी। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व ग्रामीण कार्डधारियों ने बीते गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया था। आश्वासन के बाद देर शाम को धरना समाप्त किया गया। उसके बाद शुक्रवार को मामले की जांच के लिए बीडीओ पहुंचे।

chat bot
आपका साथी