बीडीओ ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

नई योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर पीरटांड़ के बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने शुक्रवार को कनीय अधिकारियों के साथ कुड़को तुइयो आदि पंचायत का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 11:10 PM (IST)
बीडीओ ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
बीडीओ ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

पीरटांड़ (गिरिडीह) : नई योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर पीरटांड़ के बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने शुक्रवार को कनीय अधिकारियों के साथ कुड़को, तुइयो आदि पंचायत का दौरा किया। गांवों में जाकर लोगों से मिले और कई जानकारियां ली। साथ ही योजनाओं की जानकारी भी दी। बीडीओ ने बताया कि पूरे प्रखंड में कई पीएम आवास सहित कई योजनाएं लंबित हैं। इन लंबित योजनाओं के कारण यहां नई योजनाएं शुरू करने में परेशानी हो रही हैं। लोगों को ये निर्देश भी दिया गया है कि अगर सरकारी लाभ लेना है तो आसपास के ग्रामीणों का भी अब सहयोग लें। उनके सहयोग से ही किसी योजना का संचालन हो सकेगा। अब ग्रामीण अपने गांव के लोगों के साथ बैठकर यह राय मशविरा करेंगे कि जो योजना अधर में है वह क्यों है। अगर कुछ कारण से योजनाएं अधूरी हैं तो वह कैसे पूरी होंगी। इस निर्णय के बाद गांव के लोग ही उस योजना को पूर्ण करेंगे। इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। बताया कि पीरटांड़ में अभी पीएम आवास व मनरेगा के तहत पौधरोपण का कार्य युद्धस्तर पर किया जाना है। इसके लिए प्रशासन रेस है। मौके पर पंचायत सेवक अरुण कुमार, सहदेव प्रसाद, मंटू कुमार, बीरालाल मरांडी आदि शामिल थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी