नहीं थम रहा संक्रमण, फिर मिले 136 कोरोना पॉजिटिव

गिरिडीह जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:04 PM (IST)
नहीं थम रहा संक्रमण, फिर मिले 136 कोरोना पॉजिटिव
नहीं थम रहा संक्रमण, फिर मिले 136 कोरोना पॉजिटिव

गिरिडीह : जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह संख्या रोज स्वाब जांच रिपोर्ट आने के बाद बढ़ती ही जा रही है। रविवार को विभिन्न माध्यमों से हुई जांच के बाद जिले में 136 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। इसमें आटीपीसीआर स्वाब जांच रिपोर्ट में 92 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बिरनी प्रखंड में नौ, देवरी प्रखंड में 35, राजधनवार प्रखंड में 11 व सदर प्रखंड में 37 लोग शामिल हैं। वहीं 188 लोगों की ट्रूनेट जांच में 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गावां प्रखंड में दो, पीरटांड़ प्रखंड में एक व सदर प्रखंड में 39 लोग शामिल हैं, जबकि 115 लोगों की एंटीजन किट से की गई जांच में दो लोगों की रिपार्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें बेंगाबाद प्रखंड में एक व गांडेय प्रखंड में एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं रविवार को विभिन्न स्वाब केंद्रों पर 523 लोगों का स्वाब आरटीपीसीआर जांच के लिए संग्रह किया गया और शनिवार को जांच के लिए बचे हुए शेष संग्रह स्वाब के सैंपल को मिलाकर शनिवार को 633 लोगों का स्वाब जांच के लिए धनबाद स्थित सरल लैब भेजा गया।

chat bot
आपका साथी