कठवारा में साप्ताहिक हाट का उद्घाटन

पीरटांड़ कठवारा में साप्ताहिक हाट का उद्घाटन रविवार को निवर्तमान उप मुखिया आशा द

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:23 PM (IST)
कठवारा में साप्ताहिक हाट का उद्घाटन
कठवारा में साप्ताहिक हाट का उद्घाटन

पीरटांड़ : कठवारा में साप्ताहिक हाट का उद्घाटन रविवार को निवर्तमान उप मुखिया आशा देवी ने किया। कठवारा में साप्ताहिक हाट लगाने की पेशकश झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अशोक कुमार ने बैंक के स्थापना दिवस पर की थी। इसकी तैयारी को लेकर पिछले कई दिनों से ग्राम विकास समिति कठवारा के बैनर तले प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। प्रत्येक रविवार को यह हाट लगेगा। मौके पर दिनेश रजवार, गगन पाठक, विनोद तिवारी, अरुण बरनवाल, पिटू ठाकुर, राजेंद्र तिवारी, सिटू तिवारी, जीतू रजवार, मनोज बरनवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी