मानसरोवर में नाव से होगा प्रतिमा विसर्जन

गिरिडीह श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की बैठक मंगलवार को बाबुल प्रसा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:17 PM (IST)
मानसरोवर में नाव से होगा प्रतिमा विसर्जन
मानसरोवर में नाव से होगा प्रतिमा विसर्जन

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति की बैठक मंगलवार को बाबुल प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इस क्रम में दुर्गा पूजा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दुर्गा पूजा विसर्जन पर समिति के सदस्यों से राय ली गई। बैठक में नई पूजा कमेटी की गठन करने पर चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मत से पुरानी कमेटी की देखरेख में ही कार्य करने का निर्णय लिया गया। वहीं मानसरोवर तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए अधिक पानी रहने पर नाव के माध्यम से विसर्जन करने पर सहमति बनी। तालाब के पास हर वर्ष की भांति गेट, मंच व लाइटिग की पूरी व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तालाब के मुख्य रास्ते को अतिक्रमित कर पीलर व दीवार देने का विरोध किया गया। बैठक में चक्रदेव यादव, राजू पोद्दार, निरंजन गुप्ता, विश्वनाथ स्वर्णकार, रामजी प्रसाद, सीताराम प्रसाद, ललन खटीक, अनिल केसरी, सुनील श्रीवास्तव, संतोष कुमार साव, अशोक दास, स्वराज प्रसाद, दिनेश कुमार, उमेश गुप्ता, अनास शर्मा, उत्तम गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, नंदा सिंह व सुधांशु के अलावा अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी