पति मुंबई से पहुंचा घर, पत्नी का किया अंतिम संस्कार

बिरनी(गिरिडीह) मुंबई में मजदूरी कर रहे मृतका के पति मनोज यादव शनिवार दोपहर घर पहुं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:37 PM (IST)
पति मुंबई से पहुंचा घर, पत्नी का किया अंतिम संस्कार
पति मुंबई से पहुंचा घर, पत्नी का किया अंतिम संस्कार

बिरनी(गिरिडीह): मुंबई में मजदूरी कर रहे मृतका के पति मनोज यादव शनिवार दोपहर घर पहुंचा। उसके बाद पत्नी का अंतिम संस्कार किया। मुखाग्नि बड़े पुत्र विजय यादव ने दी। जिस बेटी को जन्म दिया उसी ने अपनी पुत्री की अर्थी को कंधा दिया। अंतिम संस्कार करने के लिए चिलचिलाती धूप में वह नंगे पांव बराकर नदी तक गई।

शुक्रवार को बाराटांड़ निवासी मनोज यादव की 38 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने पुत्र के साथ बाइक से नैहर तोपचांची प्रखंड के कोरकोटा जा रही थी। जीटी रोड मीना हॉस्पीटल के पास अचानक बाइक से वह गिर गई। उसका पुत्र ग्रामीणों के सहयोग से उसे उठाकर मीना हॉस्पीटल ले गया। चिकित्सक ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और न तो उसका पोस्टमार्टम कराया। आज उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी