बाइक समेत गिरे दंपती, घायल

संस सरिया थाना क्षेत्र के सरिया कोयरीडीह पथ पर सोनासोत पुलिया के पास शुक्रवार सुबह एक बा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:58 PM (IST)
बाइक समेत गिरे दंपती, घायल
बाइक समेत गिरे दंपती, घायल

संस, सरिया: थाना क्षेत्र के सरिया कोयरीडीह पथ पर सोनासोत पुलिया के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार अकबर अंसारी और उसकी पत्नी रेबुना बीबी घायल हो गई। चंद्रमारणी गांव के युवकों ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया ले गए। उनके स्वजनों को भी सूचित किया गया। घायल अकबर अंसारी ने बताया कि वह बिरनी प्रखंड के माखमरगो का निवासी है। पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के घर मोकामो जा रहा था। इसी बीच पुलिया के पहले मोड़ पर बाइक असंतुलित हो गई, जिससे हादसा हो गया। सरिया अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. रमापति ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। घायल रेबिना बीबी के सिर में गंभीर चोट है, जिसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी