दाखिल खारिज कराने गई महिला से राजस्व कर्मचारी ने की छेड़छाड़, हंगामा

गिरिडीह एलपीसी बनाने गई महिला के साथ राजस्व कर्मचारी ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 12:04 AM (IST)
दाखिल खारिज कराने गई महिला से राजस्व कर्मचारी ने की छेड़छाड़, हंगामा
दाखिल खारिज कराने गई महिला से राजस्व कर्मचारी ने की छेड़छाड़, हंगामा

गिरिडीह : एलपीसी बनाने गई महिला के साथ राजस्व कर्मचारी ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ किया। कर्मचारी के इस व्यवहार से नाराज महिला जमकर हंगामा किया। साथ ही इस मामले को लेकर महिला ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुंडी गांव की एक महिला अपनी जमीन की दाखिल खारिज करवाने के लिए सदर अंचल कार्यालय स्थित तहसील भवन गई थी। राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक त्रिभुवन यादव उस महिला को अपने कक्ष में बुलाकर कुर्सी पर बैठने कहा। दाखिल खारिज की बात शुरू करते हुए कर्मचारी उक्त महिला से अश्लील बातें करने लगा। महिला इस पर कोई जबाब नहीं दी। इसके बाद कर्मचारी अपनी कुर्सी से उठकर महिला के पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़ा खींच दिया। इसके बाद महिला अपनी इज्जत बचाने के लिए हो-हल्ला करने लगी और कक्ष से बाहर निकल गई। इसी क्रम में कक्ष से पीछे-पीछे कर्मचारी भी बाहर आया और फ्री में दाखिल खारिज करने की बात कहते हुए महिला को चुप कराने लगा। महिला अपने साथ हुई इस घटना के बाद आपा खो दिया और वहीं जमकर हंगामा करने लगी। आवेदन में महिला ने कहा है कि वह अपनी जमीन की दाखिल खारिज के लिए पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर चुकी है। इसे लेकर पूर्व में भी जब वह हल्का कर्मचारी से मिली थी तो उस वक्त भी कर्मचारी का आचरण गलत था। पुलिस महिला के आवेदन पर मामले की अनुसंधान कर रही है।

इधर राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक त्रिभुवन यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व में कुछ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्हीं लोगों ने महिलाओं को मोहरा बनाया है।

chat bot
आपका साथी