हिन्दू जागरण मंच ने उठाई मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की आवाज

गिरिडीह कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने को लेकर श्रावण मास में आयोजित होने वाली क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 12:37 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 12:37 AM (IST)
हिन्दू जागरण मंच ने उठाई मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की आवाज
हिन्दू जागरण मंच ने उठाई मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की आवाज

गिरिडीह : कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने को लेकर श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवर यात्रा पर रोक लगाने की हिन्दू जागरण मंच की जिला इकाई ने निदा की है। साथ ही मठ मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की भी आवाज उठाई गई है। इसकी जानकारी बुधवार को बरगंडा स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के जिला अध्यक्ष शिवशक्ति साहा, महामंत्री महेश्वर नाथ व संगठन मंत्री रितेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि कोविड-19 का अनुपालन करने को लेकर सिर्फ मठ मंदिरों में पाबंदी लगा दी गई है जबकि अन्य को आफलाइन छूट दी गई है। लोगों को मंदिरों में जाने से रोका जा रहा है जो आस्था के साथ अन्याय है। प्रेसवार्ता के बाद मठ मंदिरों में भक्तों के प्रवेश की अनुमति देने की मांग उपायुक्त से की गई। मोके पर जिला मंत्री मुकेश पंडित व विधि प्रमुख अमर ज्योति सिन्हा भी मौजूद थे।

बजरंग दल की कमेटी का होगा विस्तार : अहिल्यापुर में बुधवार को बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा की गई। संगठन की मजबूती को लेकर प्रखंड की सभी 26 पंचायतों में संगठन का विस्तार करने पर सहमति बनी। संगठन विस्तार को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला सह संयोजक सुरेश रजक ने कहा कि पंचायतों में संगठन का विस्तार होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अविलंब संगठन विस्तार करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शंकर मंडल, उपाध्यक्ष गोविद ठाकुर, मंत्री विकास पाठक, सह मंत्री रवि कुमार पांडेय, संयोजक संदीप वर्मा, सह संयोजक राजेश मंडल, आरएसएस के प्रखंड के खंड कारवां लखपत पंडित, गांडेय भाजयुमो के रूद्रा संकेत कुमार कुमार, समाजसेवी पिटू हाजरा, सदस्य ओमप्रकाश मंडल, पिकू मोदी, नवीन सिंह, चांद दास, चंदन रवानी, सुनील शाह, रंजीत रवानी, संतोष मंडल, अजय रजक, डेगन हाजरा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी