शराबी पति ने पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

गावां (गिरिडीह) गावां थाना क्षेत्र के पिहरा धरधरवा में एक शराबी पति ने पत्नी की पीट-पी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:42 PM (IST)
शराबी पति ने पीटकर कर दी पत्नी की हत्या
शराबी पति ने पीटकर कर दी पत्नी की हत्या

गावां (गिरिडीह) : गावां थाना

क्षेत्र के पिहरा धरधरवा में एक शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात की है। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार है। मृतका के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। पिटाई के कारण महिला के सिर से फट गया और अत्यधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि धरधरवा निवासी कृष्णा चौधरी और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच मंगलवार की रात को किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इस दौरान कृष्णा चौधरी ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। इससे महिला का सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद घर के आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने के बाद गावां थाना पुलिस व मृतका के मायके कोडरमा के बासोडीह से लोग उसकी ससुराल पहुंच गए। आसपास के लोगों ने बताया कि कृष्णा चौधरी मामूली विवाद में पत्नी के साथ शराब पीकर खूब मारपीट करता था। इधर मृतका के चचेरे भाई दिनेश चौधरी ने बताया कि मुन्नी के माता-पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था। इसके बाद वह चाचा-चाची के यहां ही पली बढ़ी और यहीं से उसकी शादी कृष्णा चौधरी के साथ हुई थी।

इधर, गावां थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। मृतका के छह बच्चे हैं जिनमें बड़ी बेटी 11 साल की है। इसके अलावा नौ वर्षीय सोनम कुमारी, सात वर्षीय आरती कुमारी, पांच वर्षीय शिवम कुमार, तीन वर्षीय शुभम कुमा एवं एक वर्षीय भारती कुमारी शामिल हैं। मां की हत्या व पिता के फरार हो जाने के बाद सभी बेसहारा हो गए है। गावां पुलिस इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मारपीट के कारण महिला की मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करेगी।

chat bot
आपका साथी