गिरिडीह-कोडरमा पैसेंजर अब छह दिन, सुबह चलेगी कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर

दो पैसेंजर ट्रेनों को चलाने को लेकर रेलवे ने यात्रियों से जुड़ी अहम सूचना जारी की है। पहली सूचना यह है कि कोडरमा से गिरिडीह यानी महेशमुंडा तक चलने वाली ट्रेन अब हफ्ते में छह दिन ही चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 09:04 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:04 PM (IST)
गिरिडीह-कोडरमा पैसेंजर अब छह दिन, सुबह चलेगी कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर
गिरिडीह-कोडरमा पैसेंजर अब छह दिन, सुबह चलेगी कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर

गिरिडीह : दो पैसेंजर ट्रेनों को चलाने को लेकर रेलवे ने यात्रियों से जुड़ी अहम सूचना जारी की है। पहली सूचना यह है कि कोडरमा से गिरिडीह यानी महेशमुंडा तक चलने वाली ट्रेन अब हफ्ते में छह दिन ही चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को पहले हर दिन चलाने की घोषणा की थी। यहां तक कि रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन में भी इस ट्रेन को प्रतिदिन जलाने की सूचना जारी की गई थी। अब रेलवे ने इसमें संशोधन किया है।

03606 और 03635 कोडरमा महेशमुंडा पैसेंजर रविवार को नहीं चलेगी। दूसरी ओर, कोडरमा से बरकाकाना के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब सुबह ही चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को शाम में चलाने की घोषणा की थी। पूर्व मध्य रेल ने पिछले दिनों इस ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी किया था, जिसमें ट्रेन को शाम में चलने की सूचना जारी हुई थी। अब एकाएक रेलवे ने इसमें बदलाव किया है। कोडरमा से हजारीबाग टाउन होकर बरकाकाना तक जाने वाली ट्रेन अब सुबह 6:00 बजे खुलेगी और दिन के 10:20 पर बरकाकाना पहुंचाएगी। पहले इस ट्रेन को कोडरमा से शाम 4:40 में खुलने की सूचना जारी की गई थी। 03371 कोडरमा- बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन चलने से न सिर्फ कोडरमा से बरकाकाना बल्कि हजारीबाग टाउन तक पहुंचने के लिए भी सीधी ट्रेन मिल जाएगी। साथ ही रामगढ़ के कुजू, अरिगढ़ा समेत कई स्टेशनों तक पहुंचने के लिए ट्रेन मिलेगी। कोडरमा बरकाकाना ट्रेन के शाम में चलाए जाने की घोषणा से यात्रियों में काफी नाराजगी थी। इस ट्रेन के यात्री पहले की तरह इसे सुबह चलाने की मांग कर रहे थे। रेलवे ने एकाएक अपना निर्णय बदल दिया और शाम को ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी होने के बाद एकाएक उसे सुबह चलाने की मंजूरी दे दी।

chat bot
आपका साथी