गांडेय को दो मुख्य सड़क व डिग्री कालेज की सौगात

गांडेय(गिरिडीह) विधायक डा. सरफराज अहमद ने प्रखंड को कई प्रमुख योजनाओं की एक साथ सौग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:25 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:25 AM (IST)
गांडेय को दो मुख्य सड़क व डिग्री कालेज की सौगात
गांडेय को दो मुख्य सड़क व डिग्री कालेज की सौगात

गांडेय(गिरिडीह) : विधायक डा. सरफराज अहमद ने प्रखंड को कई प्रमुख योजनाओं की एक साथ सौगात दी है। उन्होंने लंबे समय की चल रही मांग गांडेय प्रखंड की दो प्रमुख सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दिलाई है। उनमें गांडेय बाजार के पुराना यूनियन बैंक के समीप डाकबंगला मोड़ से चरघरा, कारोडीह होते हुए फुलजोरी के प्रतापपुर बैंक तक सड़क निर्माण एवं गांडेय के राणाटांड़ मोड़ से सलैया, फुलझरिया, करमय होते हुए लछुडीह तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। दोनों ही सड़कों पर जल्द ही टेंडर के माध्यम से कार्य शुरू किया जाएगा। गांडेय में उच्च शिक्षा के लिए लगातार कालेज बनाने की मांग उठ रही थी। इसे लेकर गांडेय से फुलजोरी सड़क पर मेदनीसारे पंचायत में एक डिग्री कालेज के निर्माण की भी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका टेंडर निकाला जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही अविलंब निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। फुलजोरी के मोचियाडीह में पुल निर्माण कार्य जल्द शुरु होगा। कंपनी की ओर से इस पर तैयारी अंतिम चरण में है। विधायक ने कहा कि गांडेय के विकास के लिए वे पूरी तरह कटिबद्ध हैं। गांडेय प्रखंड में बिजली, पानी, सड़क, पुल समेत जरूरी विकास योजनाओं को लगातार गति दी जा रही है। उनकी अनुशंसा पर प्रखंड में प्रतिदिन लगभग आधा दर्जन नया ट्रांसफार्मर लगाया जाता है। मुख्यमंत्री जल नल योजना से प्रत्येक घरों में पानी पहुंचाने का कार्य चल रहा है। गांडेय प्रखंड में विभाग की ओर से सर्वे कार्य चल रहा है। राज्य सरकार ने तय किया है कि वर्ष 2024 तक प्रत्येक घरों में नल से पानी पहुंचेगा।

chat bot
आपका साथी