बारिश से घर गिरा, दब कर गृहस्वामी की मौत

गांडेय (गिरिडीह) दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश में खपरैल मकान गिरने से दब क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:43 PM (IST)
बारिश से घर गिरा, दब कर गृहस्वामी की मौत
बारिश से घर गिरा, दब कर गृहस्वामी की मौत

गांडेय (गिरिडीह) : दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश में खपरैल मकान गिरने से दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गांडेय थाना अंतर्गत बेलडीह गांव में शुक्रवार देर रात घटी।

बताया गया कि 38 वर्षीय सूरज लाल मुर्मू बेलडीह स्थित अपने नए मिट्टी के घर में रात को सो रहा था। इस क्रम में भारी बारिश की वजह से खपरैल घर ढह गया। इसमें दबने से उसकी मौत हो गई। घर वाले रात से ही उसकी खोजबीन कर रहे थे। सुबह उसका घर ढहने की जानकारी मिली। घर बेलडीह और चरकमारा गांव के बीच नदी किनारे स्थित है। गांव से दूर रहने की वजह से रात में कोई व्यक्ति घटना के बारे में जान नहीं पाया। जब सुबह ढहे घर से सामानों की तलाशी लेने के क्रम में ग्रामीणों ने सूरज का शव देखा। स्वजनों ने घटना की जानकारी गांडेय थाना को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार पांडेय सदलबल घटनास्थल पहुंचे। पुलिस की उपस्थिति में मलबा हटाकर शव को निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया। सूचना मिलने पर अंचल निरीक्षक वृंदा बिहारी मृतक के घर पहुंचे और स्वजनों को चावल व आर्थिक सहयोग दिया। अंचलाधिकारी सफी आलम ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

पत्नी व बच्चे को भेज दिया था पुराना घर : बताया जाता है कि सूरज लाल मुर्मू का पैतृक घर चरकमारा है। दो जगह घर होने की वजह से उसने पत्नी और बच्चे को बारिश को देख पुराने घर भेज दिया था, जबकि वह बेलडीह स्थित नए घर में ही सो गया। सूरज लाल की दो पत्नी, दो लड़का और चार लड़की है। घटना से मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी