गांडेय सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव

गांडेय (गिरिडीह) कोरोना का कहर गांडेय में बढ़ता जा रहा है। गांडेय सीएचसी भी इसके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 08:23 PM (IST)
गांडेय सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव
गांडेय सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव

गांडेय (गिरिडीह) : कोरोना का कहर गांडेय में बढ़ता जा रहा है। गांडेय सीएचसी भी इसके चपेट में है। मंगलवार को गांडेय सीएचसी के दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। ट्रूनेट जांच में दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है। इसकी पुष्टि गांडेय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रदीप बैठा ने की है। उन्होंने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण एक स्वास्थ्य कर्मी का सोमवार गांडेय सीएचसी में ट्रूनेट से जांच किया गया था। वहीं एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी गिरिडीह के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती है। उन्होंने सदर अस्पताल में ट्रूनेट से अपना जांच कराया था। जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उनमें से एक होम आइसोलेशन जबकि दूसरा जिला में बने आइसोलेशन में है। वहीं दोनों का आरटीपीसीआर जांच लिया गया है। रिपोर्ट नहीं आया है।

गांडेय सीएचसी में संविदा पर कार्यरत एएनएम अनिता हेंब्रम की 17 अप्रैल को मौत हो गई है। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं एएनएम की मौत होने के बाद गांडेय सीएचसी में कार्यरत 40 स्वास्थ्य कर्मिर्यो का आरटीपीसीआर के माध्यम से कोरोना की जांच की गई है। उसका रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उनमें से आधा दर्जन स्वास्थ्यकर्मी वर्तमान में अस्वस्थ हैं। सभी को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बाकी अन्य स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव हैं या निगेटिव। फिलहाल आधा दर्जन होम क्वारंटाइन में हैं।

chat bot
आपका साथी