महिला बोगी में सफर कर रहे 40 पुरुष यात्री धराए

संवाद सहयोगी सरिया (गिरिडीह) शुक्रवार को हजारीबाग रोड आरपीएफ ने कई ट्रेनों में स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:54 PM (IST)
महिला बोगी में सफर कर 
रहे 40 पुरुष यात्री धराए
महिला बोगी में सफर कर रहे 40 पुरुष यात्री धराए

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह) : शुक्रवार को हजारीबाग रोड आरपीएफ ने कई ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया। महिला बोगी में सफर कर रहे 40 लोगों को आरपीएफ ने हिरासत में लिया। हजारीबाग रोड आरपीएफ के इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में शुक्रवार सुबह धनबाद-गया इंटरसिटी एक्सप्रेस, गया आसनसोल ईएमयू ट्रेन और कोसी एक्सप्रेस के महिला डिब्बों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गलत ढंग से महिला रेलयात्री डिब्बे में सफर कर रहे 40 लोगों को हजारीबाग रोड आरपीएफ ने अपनी हिरासत में ले लिया। इन लोगों को आनलाइन के माध्यम से रेल न्यायालय धनबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वहां इन सभी रेलयात्रियों को प्रति व्यक्ति दो-दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस अभियान में कुल आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उसके बाद इन रेलयात्रियों को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से मुक्त कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त अभियान बीते तीन दिनों में कुल 70 लोगों को हिरासत में लेकर जुर्माना वसूला गया। इसमें आरपीएफ के दर्जनों जवान व अधिकारी भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी