यूपी जेल से छूटे पुत्र को लाने गए पिता की मौत

गांडेय (गिरिडीह) रकसकुटो निवासी 55 वर्षीय सुखदेव मंडल की बुधवार की यूपी से ट्रेन से घर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:42 PM (IST)
यूपी जेल से छूटे पुत्र को लाने गए पिता की मौत
यूपी जेल से छूटे पुत्र को लाने गए पिता की मौत

गांडेय (गिरिडीह) : रकसकुटो निवासी 55 वर्षीय सुखदेव मंडल की बुधवार की यूपी से ट्रेन से घर लौटने के क्रम में पारसनाथ स्टेशन के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके बेटे विकास मंडल उन्हें आनन-फानन में धनबाद के शहीद निर्मल महतो अस्पताल ले गए। वहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उनका शव गुरुवार शाम को गांव लाया गया। यहां गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

सुखदेव मंडल के 24 वर्षीय पुत्र विकास मंडल को लगभग तीन वर्ष पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया था। छह माह पूर्व यूपी पुलिस साइबर अपराध के एक मामले में उसे रिमांड में लेकर अपने साथ यूपी ले गई। वहां वह छह माह तक जेल में बंद रहा। दो दिन पूर्व उसे जमानत मिली। गांडेय से उसके पिता उसे लेने यूपी गए थे। बेटे को लेकर ट्रेन से वापस लौट रहे थे। मौत के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। स्वजन इसे बीमारी से मौत बता रहे हैं।

chat bot
आपका साथी