सेवानिवृत्ति पर कॉलेज परिवार ने दी विदाई

जागरण संवाददाता गिरिडीह गिरिडीह कॉलेज के भौतिकी विभाग के एचओडी डॉ सतीश्वर प्रसाद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 07:47 PM (IST)
सेवानिवृत्ति पर कॉलेज परिवार ने दी विदाई
सेवानिवृत्ति पर कॉलेज परिवार ने दी विदाई

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज के भौतिकी विभाग के एचओडी डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये। उन्होंने वर्ष 1981 में कालेज में योगदान दिया था और यहीं से सेवानिवृत्त भी हुए। उन्होंने यहां 36 वर्षो तक अपनी सेवा दी। इस बीच वह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुल सचिव पद पर भी आठ वर्षों तक रहे। इसके अलावा जेपीएससी के सदस्य भी रहे। इनके कार्यकाल में पांचवीं जेपीएससी की नियुक्ति भी हुई। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय परिवार ने उन्हें विदाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

मौके पर डॉ समीर सरकार, प्रो सीताराम बरनवाल, शैलेंद्र कुमार, प्रो राजकुमार वर्मा, प्रधान लिपिक पंकज कुमार प्रियदर्शी, लेखापाल शैलेश चंद्रा प्रसाद, दिवाकर रविदास, जयप्रकाश यादव, नारायण मंडल, हीरालाल मंडल, दिलीप सिंह, संतोष कुमार, रणधीर प्रसाद वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी