निगम के खाते से 97750 रुपये की फर्जी निकासी

गिरिडीह जाली चेक के माध्यम से गिरिडीह नगर निगम के बैंक आफ बड़ौदा शाखा के खाते से 97

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:17 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:17 PM (IST)
निगम के खाते से 97750 रुपये की फर्जी निकासी
निगम के खाते से 97750 रुपये की फर्जी निकासी

गिरिडीह : जाली चेक के माध्यम से गिरिडीह नगर निगम के बैंक आफ बड़ौदा शाखा के खाते से 97,750 रुपये की फर्जी निकासी करने का एक मामला उजागर हुआ है। यह राशि किसी रौशन कुमार नामक व्यक्ति के जमशेदपुर स्थित एक्सिस बैंक के खाते में स्थानांतरित की गई है। बैंक आफ बड़ौदा की गिरिडीह शाखा की ओर से नगर निगम को जारी की गई चेक बुक की मूल प्रति निगम कार्यालय में सुरक्षित उपलब्ध है। इस मामले में बैंक के मुख्य प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के आवेदन पर नगर थाने में आरोपित रौशन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा है कि बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में नगर निगम की एक बचत खाता संचालित है। इस खाते से 21 जून 2021 को 97,750 रुपये की निकासी होने की जानकारी उपनगर आयुक्त की ओर से एक जुलाई 2021 को भेजे गए पत्र से हुई। इसमें कहा है कि नगर निगम की ओर से उक्त राशि का कोई चेक निर्गत नहीं किया गया है। इसके बाद मामले की जांच की जाने लगी तो चेक संख्या 00029 जो सात जून 2021 को बैंक आफ बड़ौदा शाखा की ओर से निगम को निर्गत है। इसी संख्या की जाली चेक जमशेदपुर की एक्सिस बैंक में जमा कर 97,750 रुपये की निकासी रौशन कुमार नामक ने की है जिसका खाता एक्सिस बैंक की जमशेदपुर शाखा में है।

chat bot
आपका साथी