भाजयुमो जिला कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कमेटी का शनिवार को किया गया। भाजपा जिलाध्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:46 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:46 PM (IST)
भाजयुमो जिला कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा
भाजयुमो जिला कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कमेटी का शनिवार को किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के आवासीय कार्यालय सिरसिया में मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कमेटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम की घोषणा की। आकाश सिंह, मनोज कुमार पासवान व सोनू सिंह को उपाध्यक्ष, मिथुन चंद्रवंशी व शंभू कुमार शर्मा को महामंत्री, भोला साव, अंकित राउत व मुकेश यादव, को मंत्री, सुनील कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, ईश्वर दास को कार्यालय मंत्री, रुपेश स्वर्णकार, गोपाल कृष्ण पांडेय व प्रवीण कुमार वर्मा को मीडिया प्रभारी, विद्या भूषण सिंह, राजू पांडेय व विशाल गुप्ता को सोशल मीडिया प्रभारी तथा गौतम भदानी, नवीन पांडेय व शुभम कुमार को आइटी सेल संयोजक बनाया गया है।

देवेश्वर किस्कू, संजीत कुमार सोनू, श्यामा कांत तिवारी, हरिमोहन कंधवे, जयकांत पासवान, अभिषेक राय, दिनेश तिवारी, मारुति नंदन पांडेय,अजीत शर्मा, ओंकार कुमार, सरिता शर्मा, इंजमाम, जय प्रकाश वर्मा, आकाश कुमार साव, संदीप कुमार, विकास कुमार, छोटी मंडल, सुधीर वर्मा व चंदन कुमार सिंह को कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। आशीष बोल्डर, नरेश आनंद, बबशू भारद्वाज, ओमप्रकाश राय, नवनीत सिंह, रोशन कुमार, देवराज और संजीत सिंह पप्पू विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा सभी मंडलों के लिए अध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। मौके पर जिलाध्यक्ष दुबे के अलावा कई भाजपाई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी