गांडेय में छात्रों को पीछे छोड़ छात्राओं ने मारी बाजी

गांडेय (गिरिडीह) जैक की ओर से गुरुवार शाम को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आनलाइन जार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:33 AM (IST)
गांडेय में छात्रों को पीछे छोड़ छात्राओं ने मारी बाजी
गांडेय में छात्रों को पीछे छोड़ छात्राओं ने मारी बाजी

गांडेय (गिरिडीह) : जैक की ओर से गुरुवार शाम को मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आनलाइन जारी किया गया। परिणाम जारी होते ही इसे देखने के लिए छात्र-छात्राएं जुट गए। गांडेय प्रखंड का मैट्रिक का परिणाम अच्छा रहा। लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

महेशमुंडा स्थित निर्मला कन्या उच्च विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा निशा कुमारी 92.20 फीसद अंक लाकर टापर बनी। तनीषा कुमारी व निकहत प्रवीण 91.20 अंक लाकर दूसरे एवं कल्पना कुमारी 90.40 फीसद अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। गांडेय प्लस टू उच्च विद्यालय का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा। प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय अहिल्यापुर का रिजल्ट 98.65 फीसद रहा।

डाक्टर बनकर मानव सेवा करना चाहती है पूजा : पीएनडी जैन हाई स्कूल इसरी की छात्रा पूजा कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 490 अंक लाकर सूबे में दूसरा स्थान पाया है। इसके साथ ही वह अपने जिले की टापर बन गई है। पूजा ने बताया कि उसका सपना चिकित्सक बनने का है। ताकि वह मानव सेवा कर सके। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

पूजा के पिता विजय कुमार की 2011 में मौत हो गई थी। उसका पालन पोषाण चाचा प्रो. अजय कुमार कर रहे हैं। जो झारखंड कामर्स कालेज में जीव विज्ञान के प्रोफेसर हैं। मां कुंती देवी गृहिणी हैं। वहीं चाची सुनीता देवी आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर सेविका काम कर रही हैं। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा गुरुचरण चौधरी, मां, चाचा, चाची व शिक्षक रूपलाल, देवेश, श्याम प्रधानाध्यापक सुनील जैन व प्रोग्रेसिव स्कूल के प्राचार्य सरवर अली के मार्गदर्शन को दिया है।

chat bot
आपका साथी