गिरिडीह के चार विद्यार्थी राज्य की टाप-10 सूची में

जासं गिरिडीह मैट्रिक परीक्षा 2021 में गिरिडीह के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। यहां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:32 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:32 AM (IST)
गिरिडीह के चार विद्यार्थी राज्य की टाप-10 सूची में
गिरिडीह के चार विद्यार्थी राज्य की टाप-10 सूची में

जासं, गिरिडीह : मैट्रिक परीक्षा 2021 में गिरिडीह के विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। यहां के चार विद्यार्थियों ने राज्य में टाप टेन में स्थान प्राप्त किया है। इन विद्यार्थियों ने अपने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार की तीन छात्राएं टाप टेन में शामिल हुई हैं। पूजा कुमारी ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उच्च विद्यालय तिसरी के छात्र पियूष कुमार 97.4 फीसद अंक लाकर राज्य में चौथे स्थान पर रहे। पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार की छात्रा नीलू कुमारी और श्रुति कुमारी 97.2 फीसद अंक लाकर पांचवें स्थान पर रहीं।

पीएनडी जैन हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत : पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार के शिक्षकों और विद्यार्थियों का सतत प्रयास रंग लाया। विद्यालय के 100 फीसदी विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए हैं। विद्यालय के 453 परीक्षार्थियों में 443 ने प्रथम श्रेणी पाई। 10 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 55 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने स्कूल के शिक्षकों व विद्यार्थियों को इस सफलता की शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि हमारे विद्यार्थी और शिक्षकों के परिश्रम का यह परिणाम है, जो प्रतिवर्ष दिखाई देता है। विद्यालय की मेधावी छात्रा पूजा कुमारी 98 फीसद अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही है। जिले में भी पहला और राज्य में दूसरा स्थान उसे मिला है। नीलू कुमारी एवं श्रुति कुमारी 97.2 फीसद अंक के साथ द्वितीय एवं करुणा जायसवाल 97 फीसद अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभय जैन, सचिव छीतरमल जैन पाटनी, सहायक सचिव सह अधिवक्ता अशोक कुमार जैन, सदस्य प्रदीप जैन, राजेश जैन, कुमुद जैन टीआर कृष्ण कुमार सिंह, सदानंद प्रसाद, संगीता जैन, प्रमोद यादव, आकाश जैन, डा.श्याम कुमार सिंह, माधुरी कुमारी, देवेश कुमार देव,रजत जैन, रूपलाल मंडल, सुब्रत सामंता, डा.विवेक जैन, दयानंद कुमार,संजीत कुमार, एतवारी महतो, रविंद्र कुमार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी